{"_id":"5bbb89e4867a55287113bf1b","slug":"141539017188-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 लोग डेंगू का शिकार, छह अभी भी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 लोग डेंगू का शिकार, छह अभी भी भर्ती
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के 27 लोग एक माह में डेंगू की चपेट में आए हैं। छह सितंबर से छह अक्तूबर तक मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में उपचार एवं जांच को आए 27 लोग डेंगू पॉजीटिव निकले हैं। इस एक माह की अवधि के दौरान जिला के कुल 406 लोगों का डेंगू के लिए टेस्ट हुआ है। डेंगू के पॉजीटिव पाए गए अधिकतर लोग बाहरी प्रदेशों से प्रदेश में पहुंचे थे। 27 पॉजीटिव लोगों में से करीब आधा दर्जन मरीज अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है।
डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीत जैसी धारियां होती हैं। यह मच्छर दिन में खासकर सुबह के समय काटते हैं। बरसात के मौसम में यह मच्छर पनपते हैं। जुलाई से अक्तूबर माह तक डेंगू के अधिकतर मामले सामने आते हैं। मच्छर के काटने के तीन से सात दिन के बीच डेंगू बुखार के लक्षण सामने आते हैं। डेंगू के दौरान व्यक्ति को ठंड लगने के साथ तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द, शरीर वा लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना आदि लक्षण पनपते हैं। चिकित्सकों ने संतुलित आहार लेने, बरसात के दिनों में शरीर के ज्यादातर हिस्से को ढकने वाले कपड़े पहनने और लक्षण पाए जाने पर चिकित्सक को दिखाने की अपील की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि जिला में बीते एक माह में 406 लोगों का डेंगू के लिए चेकअप किया गया। इनमें से 27 लोग डेंगू पॉजीटिव निकले हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।