फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   निगम की बस और कार की टक्कर से यातायात बाधित

निगम की बस और कार की टक्कर से यातायात बाधित

Thu, 20 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से जाहू वाया लंबलू रोड पर तरोपका में निगम की बस और कार में टक्कर हो जाने के कारण करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस और कार के सड़क के बीच होने के कारण सुबह ही अपने कार्यालय, स्कूल और कॉलेज जा रहे कर्मचारियों तथा छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। टक्कर के बाद चालक ने बस को वहीं खड़ा कर दिया। जबकि बस में सवार सवारियां पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचीं। इस दौरान बस में सबसे ज्यादा छात्र सवार रहे, जो अगली बस के न आने के कारण पैदल ही अपने संस्थान को चल दिए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब नौ बजे तरोपका में लंबलू की ओर जा रही एक कार हमीरपुर की ओर आ रही एक बस से अनियंत्रित होकर टकरा गई। हालांकि इस टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस दौरान दोनों वाहन चालकों ने वाहनों को उसी स्थिति में खड़ा कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन भी सड़क पर इन वाहनों की वजह से समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। वहीं देरी होने के डर से छात्र पैदल ही राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के लिए रवाना हो गए। इन छात्रों के साथ राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के छात्र भी पैदल ही बस स्टैंड हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। इन्होंने बाद में बड़ू में पहुंचकर हमीरपुर के लिए बस ली। आधा घंटा लगे इस जाम से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इस संबंध में आरएम हमीरपुर अनूप राणा का कहना है कि निगम की बस और कार की टक्कर हुई थी। दोनों चालकों में आपसी समझौता हो गया है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed