फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जेबीटी भर्ती के लटकने से स्कूलों में अध्यापकों की कमी

जेबीटी भर्ती के लटकने से स्कूलों में अध्यापकों की कमी

Fri, 24 Aug 2018 07:24 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी भर्ती लटकने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन

जिले के 40 प्राइमरी स्कूलों में पढ़ा रहा मात्र एक-एक शिक्षक
एक माह से ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है 40 पदों को भरने का मामला
ईटीटी होल्डर्स को योग्य घोषित करने पर जेबीटी होल्डर ने किया है केस
इससे पूर्व जेबीटी भर्ती में ईटीटी होल्डर्स को नहीं माना जाता था योग्य
उमेश कुमार शर्मा
हमीरपुर। जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) की भर्ती प्रक्रिया लटकने से प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की कमी बनी हुई है। जिले के 40 प्राइमरी स्कूलों में महज एक-एक शिक्षक ही सेवाएं दे रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई सहित अध्यापकों पर भी भार पड़ रहा है। जिले में जेबीटी के 80 पद भरे जाने हैं। इनमें से 40 पद शिक्षा विभाग के सौजन्य से बैचवाइज और 40 पद कमीशन के आधार पर भरे जाने हैं। शिक्षा विभाग के सौजन्य से जेबीटी के 40 पदों को भरने के लिए विभाग ने एक माह पूर्व 20 जुलाई को साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन, जेबीटी होल्डरों ने इस भर्ती प्रक्रिया पर केस कर दिया। अब जेबीटी भर्ती का मामला प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है।

जेबीटी होल्डर्स ने इस बार भर्ती में ऐलीमेंटरी टीचर ट्रेनिंग होल्डर्स को योग्य घोषित करने पर भर्ती प्रक्रिया पर केस किया है। इससे पूर्व ईटीटी होल्डर्स को इस भर्ती प्रक्रिया के योग्य नहीं माना जाता था। इस बार ईटीटी होल्डर्स को भी जेबीटी भर्ती प्रक्रिया में योग्य करने से कई जेबीटी भर्ती से वंचित रह गए हैं। इस कारण इस मामले में केस फाइल हुआ है। जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया एक माह से लटकी हुई है। ऐसे में जिले के प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज भरवाल का कहना है कि शिक्षा विभाग के सौजन्य से जेबीटी के भरे जाने वाले 40 पदों का मामला प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है। अध्यापकों की कमी जेबीटी शिक्षकों की भर्ती होने के बाद दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed