{"_id":"5b799d1742c79246753421d8","slug":"141534696727-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में महिला की चक्कर आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में महिला की चक्कर आने से मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत पड़ते फतेहपुर गांव में एक महिला की चक्कर आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निशा (24) पत्नी संजीव कुमार निवासी गांव फतेहपुर तहसील नादौन जिला हमीरपुर शनिवार रात को घर में सोई थी। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे निशा उठी और परिवार वालों को तबीयत खराब होने की बात कही।
निशा ने परिजनों से कहा कि उसे चक्कर आ रहे हैं और वह नीचे गिर गई। उसने कहा कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यह देखकर परिजन उसे नादौन अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निशा के परिजनों ने कहा कि उसका पति और ससुर दिल्ली में रहते हैं, जबकि घर पर केवल निशा, उसकी सास और दादी सास ही रहती हैं। महिला अपने पीछे डेढ़ वर्षीय बेटी छोड़ गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।