{"_id":"5b799d1342c792465b6889e0","slug":"141534696723-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला गिरने से भैंस और बकरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला गिरने से भैंस और बकरी की मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड टौणी देवी के अंतर्गत पड़ते बजरोल गांव में रविवार को एक पशुशाला गिरने से इसके अंदर बंधी एक भैंस और बकरी की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई है। बजरोल निवासी अमीचंद पुत्र जोंडा राम की पशुशाला भूस्खलन से गिरी है। भैंस और बकरी के मरने से अमीचंद को काफी नुकसान हुआ। इस संबंध में तहसीलदार सुजानपुर डा. अशोक पठानिया ने कहा कि एसडीएम सजानपुर शिव देव सिंह अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को 5000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन