{"_id":"5b64660e4f1c1bab7d8b635d","slug":"141533306382-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी पर लोगों ने धुना शराबी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी पर लोगों ने धुना शराबी युवक
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के एक कस्बे में कॉलेज से घर आ रही एक छात्रा के साथ रास्ते में छेड़खानी करने पर लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वीरवार दोपहर एक लड़की हर रोज की तरह कॉलेज से अपने घर जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक शराब के नशे में उसका पीछा करने लगा। लड़की को अकेला देखकर घर से कुछ ही दूरी पर युवक लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने शोर मचाया और शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गये। इतने में आरोपी युवक मौके से भाग गया। इसके बाद युवक ने स्थानीय बाजार से नए कपड़े खरीद कर अपनी पहचान बदल ली और वहीं पर घूमने लगा। इस दौरान आरोपी युवक की तलाश कर रहे लोगों ने युवक को नए कपड़ों में पहचान लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी बुलाया। उधर, भोरंज थाना कार्यकारी प्रभारी परमजीत का कहना है कि लड़के और लड़की में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ है। युवक नशे में था और घर से कपड़े खरीदने के लिए आया था। नशे की हालत में लड़की के साथ पांव लगने से छेड़खानी की बात सामने आई है। इसलिए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस अधिनियम 107, 151 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया और बाद में एसडीएम भोरंज की अदालत में पेश किया गया। यहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन