फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   खाली पेट बुलाए मरीज, शाम को सीटी स्कैन बिन लौटाए

खाली पेट बुलाए मरीज, शाम को सीटी स्कैन बिन लौटाए

Thu, 02 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खाली पेट बुलाए मरीज, शाम को सीटी स्कैन बिन लौटाए
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वीरवार को सीटी स्कैन करवाने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को निराशा हाथ लगी। सुबह से खाली पेट सीटी स्कैन करवाने आए मरीजों के सीटी स्कैन शाम तीन बजे तक नहीं हुए। इस कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अव्यवस्थाओं से लोग परेशान हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद भी अस्पताल में सुविधाएं नाममात्र ही हैं। इस कारण रोगियों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वीरवार को अस्पताल में सीटी स्कैन करवाने आए मरीजों को पहले सुबह का समय दिया गया, लेकिन जब सुबह मरीज लैब के बाहर मौजूद रहे तो चिकित्सकों ने उन्हें शाम को दो बजे के बाद सीटी स्कैन होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

शाम को तीन बजे तक बैठे रहने के बावजूद मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हुए। तीन बजे के बाद जब लोगों ने अपनी परेशानी अस्पताल प्रबंधन को बताई, तब प्रबंधन ने सीटी स्कैन के लिए चिकित्सक और नर्स को भेजा। ऐसे में सुबह से शाम तीन बजे तक रोगियों और उनके तीमारदारों को बैठकर इंतजार करना पड़ा। कई रोगी तो निजी क्लीनिकों और लेबोरेटरी में सीटी स्कैन करवाने चले गए, लेकिन जो रोगी बाहर महंगे दामों पर टेस्ट नहीं करवा सकते वह पूरा दिन अस्पताल की लैब के बाहर ही बैठे रहे। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। अस्पताल में चार रेडियोलॉजिस्ट हैं। इनमें से एक चिकित्सक डॉ. संजीव छुट्टी पर थे। इसके बावजूद तीन रेडियोलॉजिस्ट होने पर भी अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं हुए। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शाम तक नहीं हुआ पेट का सीटी स्कैन : अजीत
सीटी स्कैन करवाने आए अजीत सिंह का कहना है कि वह अपने पेट की समस्या के कारण अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सुबह उन्हें सीटी स्कैन करवाने के लिए भेजा गया। लेकिन सुबह से शाम तक टेस्ट न होने से उन्हें दिनभर अपने वार्ड से लैब तक चक्कर काटने पड़े। इस कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के लिए शाम तक करना पड़ा इंतजार : संतोष
अपने बेटे के सिर का सीटी स्कैन करवाने आई संतोष कुमारी ने कहा कि पहले चिकित्सकों ने सुबह सीटी स्कैन करने को कहा, लेकिन बाद में दो बजे के बाद आने को कहा। दो बजे के बाद भी चिकित्सक सीटी स्कैन करने नहीं पहुंचे। इस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।

पूरा दिन लैब के बाहर पड़ा बैठना: पानो
पानो देवी का कहना है कि निजी लैब में महंगे दामों पर सीटी स्कैन नहीं करवा सकते हैं। पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं हुए। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरा दिन अस्पताल की लैब के बाहर बैठना पड़ा।

अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर रोष
सावित्री देवी का कहना है कि वह अपने सिर का सीटी स्कैन करवाने अस्पताल आईं। सुबह से सीटी स्कैन का इंतजार करते शाम हो गई, लेकिन अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं हुए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की इस व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया है।


स्टाफ सदस्यों के छुट्टी पर होने के कारण परेशानी : एमएस
एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि कुछ स्टाफ सदस्यों के छुट्टी पर होने के कारण परेशानी हुई है। अल्ट्रासाउंड के साथ-साथ होने के कारण सीटी स्कैन में देरी हुई है। शाम के समय अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए स्टाफ को कहा गया। शाम को तीन बजे के बाद सीटी स्कैन होना सुचारु हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed