फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बस स्टैंड पर बने चैंबर में फंसा महिला का पांव

बस स्टैंड पर बने चैंबर में फंसा महिला का पांव

Sat, 07 Jul 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बने चैंबर में फंसा महिला का पांव
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में बने सीवरेेज के चैंबर में शनिवार दोपहर एक महिला का पांव फंस गया। इससे महिला को करीब चालीस मिनट तक वहीं तेज धूप में बैठना पड़ गया। काफी मशक्कत के बाद भी वह चैंबर में फंसा पांव नहीं निकाल सकी। बस स्टैंड हमीरपुर की जमीन के नीचे गंदगी की निकासी के लिए बने नाले की सफाई को लगाए गए चैंबर में लोहे के एंगल लगे हैं। इनमें से कई एंगल टूट गए हैं और उनमें आपस में काफी दूरी हो गई है। ऐसे ही एक चैंबर में कराह गांव की महिला सीता देवी का पांव फंस गया।
विज्ञापन

जब महिला का पांव फंसा तो वह जोर से चिल्लाई। उसने पांव निकालने की कोशिश की लेकिन, वह सफल नहीं हो सकी। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस के एएसआई सोहन सिंह ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने उपकरणों का प्रयोग कर लोहे को काटकर महिला के पांव को बाहर निकाला। लोगों ने अड्डा प्रबंधन से इन चैंबरों को उचित तरीके से ढकने की मांग की है। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और उपकरणों का प्रयोग कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed