{"_id":"5b3e56af4f1c1b54238b4a66","slug":"141530812079-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 30 पंचायत प्रतिनिधियों के लिए होंगे उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 30 पंचायत प्रतिनिधियों के लिए होंगे उपचुनाव
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पंचायत उपचुनाव का डंगा बज गया है। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनावों के दृष्टिगत वीरवार को उपायुक्त डा. रिचा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीआरडीए, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों सहित जिला के समस्त विकास खंड अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि जिले की विभिन्न पंचायतों में 2 प्रधान, 3 उपप्रधान और 34 वार्ड सदस्यों के खाली पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए 11 से 13 जुलाई तक संबंधित पंचायत घरों में अभ्यर्थी अपने नामांकन पत्र भर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 11 तारीख को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भरे जाएंगे। 16 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 18 जुलाई को अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकतेे हैं और इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबरों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस संबंध में सभी विकास खंड अधिकारियों को एआरओ, मतदान अधिकारी और पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं।