फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जल संरक्षण को जिला में बनेंगे 63 तालाब, चेकडैम और टैंक

जल संरक्षण को जिला में बनेंगे 63 तालाब, चेकडैम और टैंक

Sun, 24 Jun 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण को जिला में बनेंगे 63 तालाब, चेकडैम और टैंक
हमीरपुर। जल संरक्षण और पानी की कमी को दूर करने के लिए जिला के छह ब्लॉकों में 63 पानी के टैंक, तालाब और चेकडैम बनेंगे। इन पानी के स्रोतों की क्षमता कम से कम एक लाख लीटर पानी स्टोर करने की होगी। सभी स्रोत एक लाख लीटर से अधिक की क्षमता वाले होंगे। ग्रामीण विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शिमला भेजा है। जिला में जल्द ही पानी के इन स्रोतों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गर्मियों और पानी की किल्लत के समय इन स्रोतों से पानी का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाएगा। जिला के सभी ब्लॉकों में मनरेगा के तहत इन पानी के स्रोतों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला के बिझड़ी ब्लॉक में सबसे ज्यादा 21 तालाबों, चेकडैम और टैंकों का निर्माण किया जाएगा। वहीं नादौन खंड में 18, हमीरपुर में चार, सुजानपुर में पांच, बिझड़ी में दो और बमसन में तेरह स्रोतों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से भी इनके निर्माण के निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं जिला में मौजूद पुराने तालाबों का सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। इससे गर्मियों के समय या अन्य समय होने वाली पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी और उपनिदेशक ग्रामीण विकास विभाग सुनील चंदेल का कहना है कि 63 पानी के तालाबों, चेकडैम और टैंकों को बनाने का प्रस्ताव भेजा है। मनरेगा के तहत जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगर कहीं और ऐसे स्रोतों की संभावना होगी तो वहां भी यह स्रोत बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed