{"_id":"5a71f6e84f1c1b87268b7766","slug":"141517418216-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों को बिना मारे होगा समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों को बिना मारे होगा समस्या का समाधान
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय नई दिल्ली ने बंदर व फसल बचाने की परियोजना का कॉपीराइट रत्न लाल वर्मा के पक्ष में पंजीकृत किया है। इस के लिए इन्हें प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। इस परियोजना को लागू करने से बंदरों को मारेे बिना इनकी समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस परियोजना में बंदरों को चिड़ियाघर की तरह नियंत्रण में रखने की विधि बनाई गई है। इसमें भोजन सामग्री उपलब्ध करवाने का तरीका भी बताया गया है। वर्मा ने कहा कि यह परियोजना रोजगार के अवसरों के सृजन तथा पर्यटन के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बंदर चिड़ियाघर का सुंदर नक्शा बनाया गया है। जिसमें बंदरों का रखरखाव सीजेडए के दिशा निर्देशों के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि दर्शक वन्य परिवेश की तरह इन वन्य प्राणियों की उछल कूद देख सकेंगे। इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वनों में फलदार पौधे सुरक्षात्मक ढंग से विकसित हो सकेंगे।
विज्ञापन