{"_id":"5a5a10aa4f1c1bad3f8b49c1","slug":"141515851946-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
जिले में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी के उपलक्ष्य पर हमीरपुर बाजार में खूब रौनक रही। गांधी चौक से भोटा चौक तक दुकानों में लोगों की भीड़ रही। दुकानों में लोगों ने लोहड़ी संबंधी सामग्री की जमकर खरीददारी की। हमीरपुर बाजार में खिचड़ी का भंडारा भी बांटा गया। गहनों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने मूंगफली, रेबड़ी, गजक सहित अन्य वस्तुओं की खूब खरीदारी की। शहर में लोहड़ी की सामग्री बेचने के लिए रेहड़ी भी लगाई।
हमीरपुर बाजार में मूंगफली 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम, गजक पांच रुपये से 50 रुपये, रेबड़ी 10 से 200 रुपये तक प्रत्येक पैकैट बिकी। चिड़वे 50 जबकि तिल 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिके। लोहड़ी के उपलक्ष्य पर लोगों ने सगे-संबंधियों को बधाई दी। लोगों ने रात के समय आग जलाकर रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को मिठाई बांटी। बच्चों ने भी लोहड़ी गा कर लोगों से लोहड़ी की सामग्री प्राप्त की। लोगों में त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया। घरों में तिलचोली तथा पकवान बनाकर त्योहार का आनंद लिया। कई जगह लोगों ने डीजे लगाकर तो कहीं जागरण करवाकर त्योहार को मनाया।
विज्ञापन