{"_id":"5a4fab364f1c1b48198b5066","slug":"141515170614-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंडिंग मामलों को शीघ्र निपटाएं प्रभारी : मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंडिंग मामलों को शीघ्र निपटाएं प्रभारी : मीणा
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस की मासिक क्राइम बैठक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। इस बैठक में जिला के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया और अपने थाना क्षेत्र के तहत लंबित मामलों की जानकारी बैठक में रखी। पुलिस अधीक्षक मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को बीते वर्ष के 31 दिसंबर तक लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। इसके साथ ही जिला में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी सभी थाना प्रभारियों को फरमान जारी किए गए ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी रेणू शर्मा, थाना प्रभारी हमीरपुर जगदीश चंद, नादौन के सतीश कुमार और भोरंज के राजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन