{"_id":"5a2bd30c4f1c1b7a548c1eef","slug":"141512821516-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 के बाद छुट्टियों की अर्जी देंगे एचआरटीसी चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 के बाद छुट्टियों की अर्जी देंगे एचआरटीसी चालक-परिचालक
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर्स यूनियन की हंगामेदार बैठक शनिवार को वर्कशॉप के समीप मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। बैठक में प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर, चालक-परिचालक संघ के प्रधान शिव कुमार, सचिव तरसेम कुमार और जिला प्रेस सचिव अमरनाथ समेत करीब 40 चालकों ने भाग लिया।
बैठक में चालकों-परिचालकों के प्रतिपूरक अवकाश पर विचार विमर्श किया गया। यूनियन ने रोष जताते हुए कहा कि प्रदेश के जितने भी सरकारी विभाग, बोर्ड और निगमों के कर्मचारी हैं, उन्हें सातवें दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाता है। लेकिन सरकार ने एचआरटीसी के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश से वंचित रखा है। साप्ताहिक अवकाश कटवाने के लिए चालकों ने पहले 27 जनवरी 2017 और बाद में 14 जुलाई को मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अक्तूबर 2016 से पहले कर्मचारियों के शेष बचे प्रतिपूरक अवकाश को अगले वर्ष में जोड़ा जाता रहा है। लेकिन अब सरकार ने नया नियम बनाते हुए कहा कि शेष प्रतिपूरक अवकाश अगले वर्ष में नहीं जोड़े जाएंगे और वे लैप्स हो जाएंगे। कर्मचारियों के न तो प्रतिपूरक अवकाश अगले वर्ष में जोड़े जा रहे हैं और न छुट्टियां दी जा रही हैं। जोकि एचआरटीसी कर्मियों के साथ अन्याय है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 दिसंबर को सभी चालक परिचालक पहले बड़े स्तर पर छुट्टियों के लिए आवेदन करेंगे। 26 दिसंबर तक कोई समाधान न होने पर 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियों पर चले जाएंगे। यूनियन ने प्रदेश की जनता से सहयोग की अपील की है। ताकि वह अपने हक की लड़ाई लड़ सकें।
विज्ञापन