फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विजेता अक्षम विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विजेता अक्षम विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 29 Nov 2017 06:00 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। सर्व शिक्षा अभियान निदेशक घनश्याम चंद ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोटा में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और मॉडल टीएलएम शाला का उद्घाटन किया। सीएचटी संदीप कुमार सहित स्टाफ सदस्यों ने हर कक्षा-कक्ष में बनाए गए बेहतरीन टीएलएम, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण करते हुए समूचे स्टाफ को बधाई देकर इसे गतिविधि आधार शिक्षण का रोल मॉडल बताया। घनश्याम ने भोटा स्कूल के सिस्टम को सबको अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा बेहतरीन स्कूलों से कम बेहतर स्कूलों को पेयर कर आपस में शिक्षण अनुभवों के आदान-प्रदान की योजना पूरे प्रदेश में शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कम बेहतर स्कूलों को अच्छे स्कूल में विद्यार्थी और शिक्षक का भ्रमण करवाकर नए तरीके से पढ़ाने की योजना शुरू की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बिझड़ी खंड के शिक्षकों के कार्य की भी सराहना की और नवाचार को आगे ले जाने के लिए शगुन पोर्टल पर अपने स्कूल के काम अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खंड स्तरीय अक्षम विद्यार्थियों की क्रीड़ा स्पर्धाओं के विजेताओं को भी उन्होंने समानित किया। सेमिनार के दौरान खंड के शिक्षकों द्वारा इस स्कूल में भ्रमण करवाने के लिए बीआरसीसी विजय हीर की सराहना की है। इस अवसर पर डाईट प्रधानाचार्य जगदीश कौशल सहित आईईडी समन्वयक राज कुमार, प्रधानाचार्य नंद लाल और बीईईओ राज कुमार सहित करीब 150 व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed