फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   धूमल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

धूमल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

Wed, 01 Nov 2017 12:01 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
धूमल को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर
प्रेम कुमार धूमल - फोटो : SELF
भोटा/नादौन/सुजानपुर(हमीरपुर)। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित करने पर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में खुश की लहर है। उपतहसील भोटा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में लड्डू बांटे और पटाखे फोड़े। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर, अरुण सोनी, राजेंद्र वर्मा, मुख्यत्यार सिंह, बाल कृष्ण, अनिल कानूनगो, अंजना देवी, ईश्वरी देवी, ब्यासां देवी, पवन कुमार, चमन कुमार, अशोक कुमार, अनिल धीमान ने प्रेम कुमार धूमल को बधाई दी है। वहीं सुजानपुर में जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष रमन कुमार और महामंत्री अंकुश गुप्ता समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ेे और लड्डू बांटे। नादौन में भाजपा कार्यकर्ता नीरज जैन, शुभम कपिल, अभिषेक जोशी, आशु मेेहरा, वरुण पुरी, राघव संग्राय, अतुल जैन और रविंद्र जैन ने भी लड्डू बांटे।
विज्ञापन

हमीरपुर में विजयपाल सोहारू, मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, अभिषेक शर्मा, संदीप भारद्वाज, अजय रिंटू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उधर, बड़सर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब पटाखे चलाए तथा मिठाई बांटी। भाजपा चुनाव कार्यालय मैहरे के बाहर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, श्याम सिंह, दलजीत, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला बन्याल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजीत कुमार, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम रतन, प्रवीण गरयाल, रवि कानूनगो, कमलेश ढिल्लो, शम्मी, नरेश, सुनील, संदीप अग्निहोत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने सीएम उम्मीदवार घोषित होने पर प्रेम कुमार को धूमल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed