{"_id":"6aa6f8f8029abaea8e060b8a","slug":"135-lakh-rupees-were-duped-on-the-pretext-of-getting-the-son-married-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208220-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर 1.35 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बेटे की शादी करवाने का झांसा देकर 1.35 लाख रुपये ठगे
Mon, 14 Sep 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र में बेटे की सगाई और शादी करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.35 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। शादी का भरोसा देकर रकम लेने के बाद न तो रिश्ता तय हुआ और न ही पैसे लौटाए गए।
शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने पुलिस को बताया कि वह विवाह-शादियों में रसोइये का काम करता है। उसके साथ कांगड़ा जिले का एक व्यक्ति भी कई वर्षों से काम करता है।
प्रेम चंद के अनुसार उसने छोटे बेटे की शादी करवाने की बात उक्त व्यक्ति से की। इसके बाद उसने एक लड़की से रिश्ता करवाने का भरोसा देकर शादी की बातचीत आगे बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर गूगल-पे से 20 हजार रुपये भेजे। इसके बाद लड़की के परिवार के लिए सगाई के कपड़े खरीदने के नाम पर भी 20 हजार रुपये दिए।
वहीं, 29 जनवरी 2024 को आरोपी ने लड़की के परिवार को लेकर घर आने की बात कही, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बाद में लड़की की मां के पेड़ से गिरने और इलाज के लिए जालंधर ले जाने की बात कहकर अलग-अलग तारीखों में रकम ली।
शिकायतकर्ता के अनुसार इस तरह कुल 1.35 लाख रुपये लेने के बावजूद न तो रिश्ता तय किया गया और न ही रकम लौटाई गई।
कोट
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर