{"_id":"5bbf8c9ebdec224fe46f141c","slug":"131539280030-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कक्कडिय़ार रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कक्कडिय़ार रहा विजेता
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित जिलास्तरीय तीन दिवसीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ियार का दबदबा रहा। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रैल दूसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान और डीएवी हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर का कौस्तुभ प्रथम, रैल स्कूल का अनन्या दूसरे, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी का अमन शर्मा तीसरे स्थान पर रहा।
महिला वर्ग में ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल की दिव्या प्रथम, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की शिवाली दूसरे और एमपीपीएस मलोटी की अंकिता पठानिया तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मानव की आधारशिला है। इस काल में आत्मसात की गई समस्त अच्छी-बुरी आदतों का मानव जीवन पर स्थायी प्रभाव पड़ता है। अध्ययन के साथ-साथ व्यायाम मनुष्य के सर्वांगीण विकास करता है। खेलों से युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिलास्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, सचिव विजय पाल सोहारू, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, भाजपा के प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, महिला मोर्चा की मंडलाध्यक्ष सुमन कपिल, मीडिया के सह प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा सहित खिलाड़ी व अन्य लोग मौजूद रहे।