{"_id":"5bba2f13867a55684d32a8aa","slug":"131538928403-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी स्कूल के विद्यार्थी लगाएंगे 5-5 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी स्कूल के विद्यार्थी लगाएंगे 5-5 पौधे
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अब जिला भर के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पांच-पांच पौधे लगाएंगे। स्कूल परिसर के आसपास ही विद्यार्थी पौधे लगाएंगे। विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत पौधरोपण करेंगे। पौधरोपण करने के बाद विद्यार्थी ही इन पौधों को देखभाल करेंगे। वन विभाग द्वारा स्कूलों को जरूरत के हिसाब से पौधे दिए जाएंगे।
वन विभाग द्वारा इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस योजना को सफल बनाने के लिए स्कूलों की अहम भूमिका रहेगी। स्कूलों में विद्यार्थियों को इसके बारे में जागरूक भी किया जाएगा। विभाग की यह योजना पेड़ों की संख्या में वृद्धि करने का कार्य करेगी। इससे पहले प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश भर में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब विभाग ने विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा 5-5 पौध लगाने का निर्णय लिया है। विभाग की यह योजना बच्चों को प्रेरित करने का कार्य करेगी। विद्यार्थियों को वनों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में वन अरण्यपाल हमीरपुर अनिल कुमार जोशी ने कहा कि विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत सरकारी स्कूल के विद्यार्थी 5-5 पौधे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही इन पौधों की देखभाल करेेंगे।