{"_id":"5b9fe0f5867a557ea52f2c8f","slug":"131537204469-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की याद में नादौन के यशपाल साहित्य संस्कृति सदन में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने किया। विजय अग्निहोत्री ने वाजपेयी की उपलब्धियों को साझा किया। इसके उपरांत युवा कवि मुनीष अवस्थी ने अपनी कविता कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, नन्हीं चींटी सौ बार गिरती है, बार-बार गिरकर फिर चढ़ती है सुनाई। इसके बाद मुनीष तन्हा ने अपनी रचना अमीरां दे बंगले तां गासे जो छूंदे, गरीबां दे टपरू तां बरखा च चोंदे, दस मेरे परमेश्वरा यह क्या होआदा सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके साथ अन्य कवियों ने अपनी कविताएं सुनाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी, नादौन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, कैप्टन हरदयाल सिंह, सुरिंद्र छिंदा, दीपक शर्मा, श्याम सोनी, प्रकाश चंद, प्रीतम चंद, जेआर शर्मा, अभिषेक जोशी, रिंपल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन