{"_id":"5b8ac9fd42c79246627ac6f8","slug":"131535822333-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में पूरा करें इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में पूरा करें इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य : सांसद
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने अणु में बन रहे इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सिंथेटिक ट्रैक में सफाई का विशेष ध्यान रखने और खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं देने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के अणु में सात करोड़ की लागत से भाजपा के कार्यकाल में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण हुआ है लेकिन, खिलाडिय़ों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिएं, वे नहीं मिल रही हैं। खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इंडोर स्टेडियम 2012 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था लेकिन, इसका निर्माण कार्य पांच वर्ष में भी पूरा नहीं किया गया है। आगामी छह माह के भीतर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सिंथेटिक ट्रैक में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।
वहीं इसके बाद सांसद ने कृषि मंडी उपज समिति दोसड़का का निरीक्षण किया और सब्जी मंडी के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। कहा कि कृषि मंडी उपज समिति किसानों को बेहतर विपणन सुविधा देने के लिए प्लान तैयार करे और केंद्र सरकार और कृषि मंत्रालय से बजट मुहैया करवाने में आवश्यक मदद दी जाएगी। उन्होंने एपीएमसी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय शर्मा को पदभार ग्रहण करने की बधाई भी दी। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि युद्धवीर पठानिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, अनिल भाटिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।