{"_id":"5b508f8d4f1c1b51748b5e39","slug":"131532006285-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पौंग में आने वाले परिंदों के बारे में जान सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पौंग में आने वाले परिंदों के बारे में जान सकेंगे सैलानी
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पक्षी प्रेमी अब पौंग क्षेत्र में आने वाले मेहमान परिंदों के बारे में जान सकेंगे। विदेशी पक्षियों के बारे में वन्य जीव विभाग किताब प्रकाशित करेगा। पौंग क्षेत्र में आने वाले विदेशी पक्षियों के बारे में इस किताब के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। वन्य जीव विभाग ने किताब प्रकाशन के लिए कार्य शुरू कर दिया है। इस किताब में पक्षियों की संख्या, उनके खाने पीने और रहने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। पौंग क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को वन्य जीव विभाग यह किताब उपलब्ध करवाएगा।
इसके साथ वन विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों को यह किताब उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि, कर्मचारियों को भी इन पक्षियों के बारे में जानकारी हो। इस किताब में यह भी बताया जाएगा कि पूरे विश्व में इनकी क्या स्थिति है। जो लोग वन्य जीवों से लगाव रखते हैं, उन लोगों के लिए यह किताब काफी लाभदायक होगी। इसके साथ ही पक्षियों के संरक्षण में भी इससे लाभ होगा और लोगों का पक्षियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। इस संबंध में वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार का कहना है विदेशी पक्षियों पर किताब छापने का कार्य चला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में इस किताब को लांच किया जाएगा। कृष्ण ने कहा कि इस किताब में पक्षियों की विश्व में कितनी संख्या है, वर्तमान में इसकी संख्या घट रही है या बढ़ रही और इनकी संख्या कम होने का क्या कारण है आदि के बारे में बताया जाएगा।