{"_id":"5aef008f4f1c1b66098b858f","slug":"131525612687-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी परिवारों को मिलेंगे बिजली और रसोई गैस कनेक्शन : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी परिवारों को मिलेंगे बिजली और रसोई गैस कनेक्शन : अनुराग
Updated Sun, 06 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानुपर(हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर के खैरी गांव में सांसद अनुराग ठाकुर ने सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इसके साथ सांसद अनुराग ठाकुर ने जोल लंबरी गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के सभी परिवारों को बिजली और रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए उज्ज्वला, सौभाज्य अभियान केंद्र सरकार की ओर से आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना नरेंद्र मोदी की भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है।
अनुराग ने कहा कि योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने अगले 3 साल में 5 करोड़ परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। वर्तमान में उपयोग में आने वाले अशुद्ध जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करना और शुद्ध ईंधन के उपयोग को बढ़ाकर प्रदूषण में कमी लाना भी योजना के प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। अनुराग ने कहा कि देश भर में हाल ही में आयोजित ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत चयनित गांवों में सौ फीसदी विद्युतीकरण किया गया है। इसके साथ ही बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आजीविका मिशन आरंभ किया गया है।