{"_id":"5ad23bd94f1c1b63098b47c1","slug":"131523727321-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोड़ में निजी वाहनों में ढोई जा रही सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलोड़ में निजी वाहनों में ढोई जा रही सवारियां
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
TAXI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में निजी वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं। इस कारण टैक्सी यूनियन को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी यूनियन गलोड़ के प्रधान विष्णु राम शर्मा का कहना है कि गलोड़ कस्बे में निजी बस चालक भी बसों को रूट पर नहीं चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गलोड़ क्षेत्र से लगभग 10 निजी वाहनों में सवारियां ढोई जा रही हैं। फाहल रोड पर 15 के करीब निजी वाहन सवारियां ढोने में लगे हैं। विष्णु ने कहा कि निजी और सरकारी बसें भी इस रोड पर खाली दौड़ रही हैं। टैक्सी यूनियन सदस्यों राज कुमार, पवन कुमार, लेखराज, पवन, विनोद कुमार, देवदत्त, अश्विनी कुमार, साईं नाथ, राजकुमार, कुलदीप कुमार आदि ने पुलिस और जिला प्रशासन से निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर रोक लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी बड़सर जय नंद शर्मा ने कहा कि पुलिस समय-समय पर इस तरह से गैरकानूनी तरीके से निजी वाहनों में सवारियां ढोने वालों के चालान काटती है। अगर फिर भी कुछ लोग ऐसा गैर कानूनी कार्य कर रहे हैं तो उनके साथ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
विज्ञापन