फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तीन साल पहले पौने चार लाख लिए, अभी तक नहीं बनी चारदीवारी

तीन साल पहले पौने चार लाख लिए, अभी तक नहीं बनी चारदीवारी

Tue, 13 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के पौने चार लाख रुपये दबा लिए हैं। चार चाल पहले लोनिवि को जारी किया गया बजट अभी तक खर्च नहीं हुआ। आधा दर्जन से अधिक रिमाइंडर भेजने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। जिसके चलते पूर्व सैनिकों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर में सैनिकों व पूर्व सैनिकों की सहुलियत के लिए सैनिक विश्रामगृह बनाय गया है। करीब एक करोड़ की लागत से निर्मित से सैनिक विश्रामगृह का वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोकार्पण किया। 2 कनाल 14 मरले भूमि पर बने इस विश्रामगृह में चार कमरे और एक डोरमैटरी है। इस विश्रामगृह के बनने से इलाके के लोगों को रात्रि ठहराव के लिए बेहतर सुविधा है। लेकिन विश्रामगृह के चारों तरफ कोई चारदीवारी नहीं है। जिसके चलते हर वक्त अप्रिय घटनाओं और शरारती तत्वों द्वारा विश्रामगृह को नुकसान पहुंचाने की संभावना रहती है। हिप्र सैनिक कल्याण विभाग ने 15 नवंबर 2015 को चारदीवारी के लिए 3 लाख 74 हजार रुपये स्वीकृत करवाकर लोक निर्माण विभाग को कार्य सौंपा था लेकिन तीन वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक यहां पर चारदीवारी नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एएस गुलेरिया ने कहा कि सुजानपुर विश्रामगृह की चारदीवारी के लिए वर्ष 2015 में लोनिवि को पौने चार लाख रुपये दिए गए हैं। लेकिन अभी तक चारदीवारी का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि लोनिवि को करीब सात रिमाइंड भी भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पा रहा। जिसके चलते सैनिक कल्याण विभाग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के एक्सईएन एनपीएस चौहान ने कहा कि सैनिक रेस्ट हाउस की चारदीवारी के लिए टेंडर आवंटित किया गया था, लेकिन तकनीकी कमियों के कारण बाद में टेंडर रद्द करना पड़ा। अब नए सिरे से टेंडर आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर चारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed