{"_id":"5a6e04174f1c1b74268b6e77","slug":"131517159447-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी पंचायत हमारी योजना के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी पंचायत हमारी योजना के बारे में दी जानकारी
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत हथोल में ‘हमारी पंचायत हमारी योजना’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंचायत के अधीन पड़ने वाले महिला मंडल हथोल, बलोह, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूह मगरा, बीडू, विभागों के कर्मचारियों, पटवारी, कृषिविभाग, आयुर्वेदिक विभाग व पशुपाल विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में विकास खंड नादौन की ओर से पंचायत उपनिरीक्षक चमन लाल चौहान ने उपस्थित लोगों को हमारी पंचायत हमारी योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में सभी लोग हाजिरी सुनिश्चित करें ताकि पंचायत के विकास को गति मिल सके। क्योंकि ग्राम सभा में लोगों द्वारा जो विकास कार्य दर्ज करवाएं जाते हैं, उन्हीं कार्यों को पंचायत द्वारा किया जाता है। इस मौके पर पंचायत प्रधान हथोल सेवन कुमार, सचिव योगराज, तकनीकी सहायक संजीव धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन