{"_id":"5a21542d4f1c1bc8678bf0cc","slug":"131512133677-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के मानसिक विकास के लिए लगाई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के मानसिक विकास के लिए लगाई कार्यशाला
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में मातृत्व अनुमोदन शैक्षणिक संस्थान की ओर से तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यशाला प्राचीन वैदिक ज्ञान और आधुनिक दिमागी प्रबंधन तकनीक के ऊपर आधारित है।
विज्ञापन
इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को संप्रेषण के लिए निपुण बनाना, उनके व्यक्तित्व योग्यता और भावनात्मक अनुपात को जांचना, उनकी दिमागी योग्यता को समझना और उसमें सुधार करना, उनके दिमाग को उनकी वर्तमान क्षमता से आगे ले जाना और उनकी पूर्ण क्षमता तक ले जाना, उनका इस तरह से मानसिक विकास करना ताकि वे भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना कर सकें और उनकी गणना और मानसिक तर्क में स्पष्टता और वृद्धि का विकास करना है। कार्यशाला के पहले दिन एमडी संदीप कंवर, सीईओ वंदना ठाकुर और प्रधानाचार्य सोनल कंवर के साथ स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन