{"_id":"613661978ebc3e847778e9e5","slug":"128-students-entered-the-field-for-recruitment-in-ncc-hamirpur-hp-news-sml382848491","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी में भर्ती केे लिए मैदान में उतरे 128 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी में भर्ती केे लिए मैदान में उतरे 128 विद्यार्थी
विज्ञापन
नादौन कॉलेज में एनसीसी के लिए विद्यार्थी ग्रांउड टेस्ट देते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस/नादौन। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में सोमवार को एनसीसी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। कॉलेज की कुल 33 सीटों के लिए 155 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 128 ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। महाविद्यालय में एनसीसी के प्रभारी और भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी सोमवार को ग्राउंड टेस्ट में हाजिर नहीं हो सके उनका नाम पंजीकरण सूची से काट दिया है।
मंगलवार को भी केवल 128 विद्यार्थी ही दूसरे दिन के ग्राउंड टेस्ट में भाग ले सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों के लिए भविष्य में सेना में भर्ती होने के लिए एनसीसी के सर्टिफिकेट का भी एक महत्व होता है। भारतीय सेना में चयनित होने के लिए एनसीसी के जारी सर्टिफिकेट को प्राथमिकता दी जाती है।
अधिकतर विद्यार्थी एनसीसी ज्वाइन करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में केवल 33 विद्यार्थी ही प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। इनमें 20 लड़के और 13 पद लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
इनमें भी छह पद सर्टिफिकेट होल्डर, जोकि कॉलेज से पहले स्कूलों से ही एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर आए हों, उनके लिए आरक्षित हैं। कहा कि इनमें से कुछ तो ग्राउंड टेस्ट में बाहर हो जाएंगे जबकि अन्य भारतीय सेना से अधिकृत अधिकारियों के सामने फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें जो विद्यार्थी पास होगा उसी को एनसीसी के इस सत्र में प्रवेश देकर प्रशिक्षित किया जाएगा।