{"_id":"6ada6af27d9b8fff2d066f2f","slug":"1265-degrees-will-be-awarded-at-the-nit-hamirpur-convocation-ceremony-and-meritorious-students-will-be-honored-with-62-medals-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-212992-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में बंटेंगी 1265 डिग्रियां, 62 पदक से सम्मानित होंगे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में बंटेंगी 1265 डिग्रियां, 62 पदक से सम्मानित होंगे मेधावी
Fri, 23 Oct 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में 23 अक्तूबर को होने वाले 17वें दीक्षांत समारोह में 1265 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 62 पदकों से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की तैयारियों और संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी और रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने प्रेसवार्ता में साझा की।निदेशक और रजिस्ट्रार ने बताया कि समारोह में 859 स्नातक, 380 स्नातकोत्तर और 26 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत एक डिप्लोमा भी दिया जाएगा। मेधावी विद्यार्थियों को एक निदेशक पदक, 35 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी उपलब्धि दर्ज की है। कुल प्लेसमेंट दर 94.37 प्रतिशत रही और विद्यार्थियों को औसतन 12 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग के ड्यूल डिग्री कार्यक्रम के एक विद्यार्थी को टेस्ला ने 3.40 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज दिया। वहीं, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के एक विद्यार्थी को लिंक्डइन से एक करोड़ रुपये का पैकेज मिला। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और मैटेरियल्स साइंस इंजीनियरिंग विभागों में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया।
शोध परियोजनाओं के लिए 10.56 करोड़ रुपये मंजूर
निदेशक और रजिस्ट्रार के अनुसार, जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच संस्थान को 15 शोध परियोजनाओं के लिए 10.56 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी मिली। इससे प्रायोजित शोध परियोजनाओं की कुल संख्या 37 हो गई। पुल निर्माण, मिट्टी की जांच, भवनों के डिजाइन और निर्माण सामग्री के परीक्षण से जुड़ी परामर्श परियोजनाओं में भी 4.15 करोड़ रुपये से अधिक का काम पूरा किया गया है या जारी है।
छात्रावास और नई तकनीक पर भी जोर
एनआईटी में 13 विभाग और एक केंद्र हैं, जहां करीब 4500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संस्थान में छात्रावासों का निर्माण जारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, डेटा साइंस और रक्षा प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्र विकसित करने की योजना भी है।