{"_id":"5cdaf836bdec22072f09fc93","slug":"121557854262-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहरे में दुकानदार ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहरे में दुकानदार ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते मैहरे कस्बे में मकतेहड़ी गांव के एक 42 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
पब्बी कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी मकतेहड़ी मैहरे बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान करता था। सोमवार शाम को उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के दुकानदारों ने उसे दुकान में उल्टियां करते हुए पाया। तबीयत बिगड़ती देख कर लोग उसे बड़सर अस्पताल ले गए। इसी बीच बड़सर पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान पब्बी कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था तथा दवाइयां भी ले रहा था। पब्बी अविवाहित था और अपनी मां व भाई के साथ रहता था। एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।