{"_id":"5cd858e0bdec220785346319","slug":"121557682400-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आने से बचा निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आने से बचा निजी स्कूल
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के बेरी में जंगल में लगी आग निजी स्कूल तक पहुंच गई। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर निजी स्कूल को बचा लिया, नहीं तो अधिक नुकसान हो सकता था। रविवार को उपमंडल सुजानपुर की पंचायत बेरी के एक निजी स्कूल के पास जंगल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग चारों तरफ फैल गई। इस दौरान आग एक निजी स्कूल की तरफ बढ़ने लगी। आग लगने की सूचना सुजानपुर दमकल चौकी को दी गई।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 3 से 4 घंटे तक चले इस आग बुझाओ अभियान में पूरे जंगल की आग पर काबू पाया गया और स्कूल भवन को पूरी तरह सुरक्षित किया। जंगल में आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध में फायर चौकी सुजानपुर के इंचार्ज कुलदीप कुमार ने कहा कि एक निजी स्कूल के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करते हुए आग पर काबू पाया। रविवार को छुट्टी होने के कारण स्कूल में कोई छात्र मौजूद नहीं था।