{"_id":"5cd1caebbdec2207186a4efb","slug":"121557252843-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"61 प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61 प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल गॉट टैलेंट सीजन-2 के जिला हमीरपुर के ऑडिशन मंगलवार को मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में संपन्न हुए। इसमें 61 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन में राजेंद्र पालमपुरी, अंकुश अत्री, नरेंद्र, पवन हंस और आकाश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने बताया कि डीवाईएफआई प्रदेशभर में ऐसे ऑडिशन का आयोजन कर रही है।
बीते वर्ष हिमाचल गॉट टैलेेंट की शुरुआत की गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला सहित अन्य हिस्सों से कई प्रतिभाओं ने भाग लिया। हिमाचल गॉट टैलेंट का मुख्य उद्देश्य हमीरपुर और प्रदेश में छुपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। ऑडिशन के दौरान गायकी में सूर्यांश, भूमिका, विवेक, भारद्वाज, अनिल कुमार, सार्थक चौहान, रिया राणा, शिवम गढ़वाल, ऋषभ, हरवंश चौहान, शिवम ठाकुर, सोनाक्षी ठाकुर, अखिल, नृत्य में वैशाली गौतम, अनन्या शर्मा, आकृति, कशिश, अभिमान, दिव्या, तमन्ना, सानवी,रुद्र, सारिका, सीरत शर्मा, वंशिका पटियाल, डेस्टनी डांस स्टूडियो ग्रुप ने अपने हुनर से दर्शकों और निर्णायक मंडल का मन मोह लिया। मनकोटिया ने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को फोन पर उनके चयन के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।