{"_id":"5cd073b9bdec22073561ae2e","slug":"121557164985-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस के चालक-परिचालकों ने पीटा एचआरटीसी का ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस के चालक-परिचालकों ने पीटा एचआरटीसी का ड्राइवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सवारियों के लिए निजी बस संचालकों ने सोमवार सुबह निगम की बस के चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस मारपीट में घायल चालक के पेट में अंदरूनी चोट, गले के पास खरोंचे एवं कपड़े फट गए। घायल ने पुलिस थाना सदर में इस मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घायल का मेडिकल करवाया गया है।
निगम की बस का चालक मनोज कुमार सोमवार सुबह जाहू से हमीरपुर रूट पर जा रहा था। लंबलू के पास करीब 10:35 बजे निगम की बस से आगे जा रही एक निजी बस में सवारियां नहीं चढ़ीं। सवारियां निगम की बस में चढ़ गई। इस पर निजी बस चालक और परिचालक भड़क गए और बस से उतरकर निगम बस के चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में उसी फर्म की एक और निजी बस विपरीत रूट की ओर से आई और उसके चालक ने भी निगम के चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों और वाहन चालकों ने बीच बचाव किया। घायल चालक का आरोप है कि निजी बस चालक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। वह समय पर ही रूट पर जा रहा था, जबकि निजी बस चालक अपने समय से करीब 15 मिनट देरी से जा रहा था। उसने फोन पर आरएम हमीरपुर को मामले की जानकारी दी। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। घायल का मेडिकल करवाया गया है। आरएम विवेक लखनपाल का कहना है कि सूचना मिली थी कि चालक के साथ मारपीट हुई है। निगम के अधिकारी को साथ भेजकर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। उधर, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और सर्व कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजू राम शर्मा, महासचिव सुरेंद्र पटियाल ने चालक के साथ हुई मारपीट का कड़ा विरोध जताया है।