फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नवविवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने किया थाना का घेराव

नवविवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने किया थाना का घेराव

Mon, 06 May 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बजूरी रिड़ा गांव में बीते शुक्रवार को नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में मायके पक्ष ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सोमवार को मायके पक्ष की ओर से करीब चार दर्जन ग्रामीणों ने हमीरपुर थाने का घेराव कर रोष जताया। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। वहीं बेटी की आत्महत्या पर पुलिस ने भी ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। इसके विरोध में लोगों ने थाने का घेराव किया और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है। इससे पूर्व पुलिस अभी तक सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को शिवानी (26) निवासी बजूरी रिड़ा फंदे से झूल गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मौके पर मृत घोषित किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लकर टांडा में उसका पोस्टमार्टम करवाया और महिला के गले पर लगे निशान के हिसाब से पाया कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। मृतका की बहन और भाई ने बताया कि घर में चल रही समस्या के बारे में मृतक ने अपने पति को भी मेसेज किए थे, लेकिन कोई जवाब न आने के बाद उसने पति को अलविदा का मेसेज किया और फंदे से झूल गई। मृतका के पिता परमानंद और माता मीरा देवी सहित पवन रानी, वीना देवी, तारो देवी, सलीमा देवी, राजकुमारी, लता, कश्मीरी देवी, सुलोचना देवी, कांता देवी, लीला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मृतका को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ग्रामीणों ने थाना पहुुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है अप्राकृतिक मौत के चलते पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही थी। सोमवार को मृतका के मायके पक्ष चंबोह गांव के ग्रामीणों ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed