फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बने लड़कियां, होंगी सशक्त : हितेश

आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बने लड़कियां, होंगी सशक्त : हितेश

Sat, 20 Apr 2019 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। लड़कियां यदि आत्मनिर्भर और स्वतंत्र होंगी तो वे ज्यादा सशक्त होंगी। जब लड़कियां आत्मनिर्भर बनकर कमाने लग जाती हैं तो समाज का उनके प्रति नजरिया बदल जाता है। यह शब्द उप पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर हमीरपुर हितेश लखनपाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला कन्या हमीरपुर में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित 100-मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले अच्छे नागरिक बनें ताकि, समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सके। अपने अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों को भी समझें।
डीएसपी ने कहा कि ज्यादातर लड़कियां अपने माता-पिता, रिश्तेदारों या अन्य संबंधियों के कहे अनुसार अत्याचारों के खिलाफ आवाज नहीं उठा पातीं और पुलिस तक भी नहीं पहुंच पाती हैं। यदि कहीं पर किसी के साथ भी कोई अपराध हो रहा हो तो उसकी शिकायत पुलिस में दें। यदि किसी अपराध को छुपाया जाएगा तो वह कम होने की बजाय बढ़ता जाएगा। क्योंकि अपराधी का मनोबल बढ़ेगा। डीएसपी ने कहा कि पुलिस से डरें नहीं, पुलिस को अपना दोस्त समझें। उन्होंने छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ डीएसपी ने कॅरिअर काउंसलिंग, बड़ों का आदर करने, नशे के दुष्प्रभावों और अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य पहले से ही निर्धारित करो और उस लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करो। इस मौके पर स्कूल प्रवक्ता जगवीर चंदेल, शारीरिक शिक्षक दिनेश सिंह पटियाल सहित करीब 200 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इनसेट
कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखी महत्वपूर्ण बातें : प्रधानाचार्य
कन्या स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य जोगिंद्र पाल जीर ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण की दिशा में आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है। कार्यक्रम में डीएसपी ने महत्वपूर्ण जानकारियां छात्राओं को दी। पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने ‘अमर उजाला’ का आभार व्यक्त किया और मुख्यातिथि डीएसपी हितेश लखनपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा छात्राओं को हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क करने के बारे में भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती हैं छात्राएं-
जरूरतमंदों की करें सहायता : नेहा
डीएसपी ने जब कहा कि अच्छा इंसान बनने के साथ जरूरतमंदों की सहायता भी करनी चाहिए तो छात्रा नेहा ने कहा कि उसने भी अपना टिफन का खाना भूखे व्यक्ति को खिलाकर उसकी सहायता की है। छात्रा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इससे आशीर्वाद मिलता है जो जीवन में कामयाब होने के लिए बहुत काम आता है।

हेल्पलाइन नंबरों की मिली जानकारी : नेहा कुमारी
छात्रा नेहा कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में पता चला है क्योंकि पहले हेल्पलाइन नंबर 100 था और अब 112 हो गया है। डीएसपी ने कई हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें हेल्पलाइन नंबरों का पता नहीं है, उन्हें इनके लिए जागरूक करेंगी।

आत्मनिर्भर बनने के लिए हुईं प्रभावित : शिल्पा
छात्रा शिल्पा चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने से समाज में महिलाओं का कद भी बढ़ेगा। समाज में महिलाओं के प्रति जो सोचा जाता है वह उसको गलत साबित कर आगे बढ़ेंगी। डीएसपी ने आत्मनिर्भर बनने के लिए जो टिप्स दिए, उनसे वह प्रभावित हुई हैं।

डर पुलिस का नहीं कानून का हो : प्रियंका
छात्रा प्रियंका ने कहा कि पुलिस से जो डर हरेक के मन में होता है, डीएसपी की बातों से वह डर खत्म हुआ है और पुलिस में किसी भी अपराध की शिकायत बिना डर करने की सीख मिली है। छात्रा ने कहा कि डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने डरना नहीं है, डर केवल कानून का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed