फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   डिपुओं में इस माह नहीं पहुंची चीनी और नमक की सप्लाई

डिपुओं में इस माह नहीं पहुंची चीनी और नमक की सप्लाई

Mon, 18 Mar 2019 09:47 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग के तहत जिले के राशन डिपुओं में इस माह नमक की सप्लाई नहीं पहुंची है। वहीं बोहणी क्षेत्र के गोदाम के तहत पड़ने वाले दर्जनों डिपुओं को चीनी का कोटा भी नहीं पहुंचा है। डिपुओं में नमक और चीनी नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को दुकानों से महंगे दामों पर इन्हें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोहणी डिपो के तहत चीनी की आपूर्ति समय पर न होने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा नहीं मिला है। जबकि टेंडर समय पर न होने के कारण जिला के उपभोक्ताओं को डिपुओं में नमक नहीं मिला। जिला में हर माह करीब 2500 क्विंटल नमक की सप्लाई आती है। लेकिन इस बार नमक की सप्लाई नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

डिपुओं में उपभोक्ताओं को चार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से नमक मिलता है। नमक की सप्लाई न आने के कारण उपभोक्ता बाहरी दुकानों से करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से नमक खरीदने को मजबूर हैं। इसके अलावा चीनी भी महंगे दामों पर बाहरी दुकानों से खरीद रहे हैं। इस कारण लोगों को आर्थिक हानि झेलनी पड़ रही है। प्रदेश में आने वाला नमक गुजरात से आता है। सप्लाई समय पर न होने के कारण लोगों को सस्ता नमक नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज शर्मा का कहना है कि चीनी की एक हजार क्विंटल की सप्लाई आ गई है। जो आवंटित कर दी जाएगी। जबकि टेंडर समय पर न होने के कारण नमक की सप्लाई में देरी हुई है। टेंडर होने के बाद अब इस सप्ताह नमक जिला के गोदामों में पहुंच जाएगा। इसकी डिपुओं में सप्लाई दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed