फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में 3420

जिला में 3420

Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिले में 34208 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

विभाग ने 35205 बच्चों को दवाई पिलाने का रखा था लक्ष्य
पोलियो खुराक पिलाने के लिए जिले बनाए थे 282 केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण दिवस पर जिले के 34208 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में 282 बूथ बनाए। इन बूथों पर विभाग की 525 टीमों ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। वहीं, जिले में विभाग ने 56 पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की थी। हालांकि, विभाग ने जिले के 35205 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इनमें से 34208 बच्चों को ही दवाई पिलाई जा सकी। शेष 997 बच्चे इस खुराक से वंचित रहे हैं। रविवार सुबह जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल ने बच्चे को खुराक पिलाकर इस मुहिम की शुरुआत की।

इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 1553 प्रवासी बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि जिले के 35205 बच्चों को दस मार्च को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 34208 बच्चों को यह खुराक पिलाई गई है। इसके अलावा प्रवासियों के 1553 बच्चों को भी खुराक पिलाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला में पोलियो प्रतिरक्षण दवाई की कुल 1963 शीशियों का प्रयोग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed