फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेकैनिकल स्टाफ के पदों को जल्द भरे सरकार : यूनियन

मेकैनिकल स्टाफ के पदों को जल्द भरे सरकार : यूनियन

Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी सर्व कर्मचारी यूनियन ने कहा कि हमीरपुर इकाई के अधिकतर कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम में आते हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य यूनियनों से खफा होकर कर्मचारियों ने सर्वकर्मचारी यूनियन का दामन थामा हैं। सर्वकर्मचारी यूनियन निगम हित और कर्मचारियों के हित की बात करती है। अन्य यूनियन कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को सरकार तक नहीं पहुंचा पाई है। यूनियन का एक ही उद्देश्य है कि सभी कर्मचारी इकट्ठा रहें ताकि, समस्याओं का समाधान हो सके। यूनियन के अध्यक्ष किशोर कुमार, प्रधान राजू राम शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सोनी कुमार, केवल शर्मा, ओंकार सिंह, हरवंस, मनोज, पुरुषोत्तम, रियाज मोहम्मद, संजीव कुमार, विक्रम, विकास शर्मा, कर्मचंद, योगराज आदि ने कहा कि निगम में अधिकतर कर्मचारी अनुबंध आधार पर हैं। जिनका वेतन मजदूर से भी कम है।
विज्ञापन

निगम में पीस मील कर्मचारी जिनकी अनुबंध अवधि पूरी हो गई है, उन्हें अनुबंध आधार पर लाया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि निगम के कर्मचारी दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं तो उन्हें उनके वित्तीय लाभ भी समय पर मिलने चाहिए। निगम में मेकेनिकल स्टाफ की कमी चली हुई है। इसे जल्द पूरा किया जाए। यूनियन ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से आह्वान किया कि जल्द पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। इससे कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद अपना और अपने परिवार को निर्वहन ठीक से कर सकें। पेंशन कर्मचारी का सांविधानिक हक है। इसे छीनने का किसी भी सरकार को कोई हक नहीं है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि निगम कर्मचारियों को जो पैसा सीपीएस फंड के रूप में जमा हो रहा है वह एक निजी कंपनी के अधीन है। इस पैसे को निकालने का कोई प्रावधान नहीं है। प्रदेश सरकार ईमानदारी और निष्ठापूर्वक विकास कर रही है तो वह कर्मचारियों के हितों की भी रक्षा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed