{"_id":"5c057030bdec22417b50cbd3","slug":"121543860272-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा किराया वसूलने पर आरटीओ से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा किराया वसूलने पर आरटीओ से की शिकायत
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। समाजसेवी संस्था प्रभात सुधार सभा ने निजी बस ऑपरेटरों द्वारा डुग्घा से हमीरपुर और हमीरपुर से डुग्घा का निर्धारित किराए से 2 रुपये अधिक वसूलने की शिकायत आरटीओ से की है। संस्था के प्रधान प्रकाश चंद सेन कहा कि निजी बस ऑपरेटर डुग्घा से हमीरपुर तक 7 रुपये किराया बिना टिकट देकर वसूल रहे हैं। जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में डुग्घा से हमीरपुर का 5 रुपये किराया लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सवारियां निगम की बसों में किराया कम वसूल करने का हवाला देती हैं तो निजी बस ऑपरेटर झगड़े पर उतर आते हैं। उन्होंने कहा कि 24 फीसदी किराया बढ़ाकर पहले ही प्रदेश सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ ही और अब निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। प्रकाश नेे आरटीओ से मांग की है कि निजी बस ऑपरेटरों को हिदायत दें कि वह निगम की तर्ज पर किराए वसूलें और प्रत्येक सवारी को टिकट दें।
विज्ञापन