फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बस किराया बढ़ाया तो सचिवालय और मंत्रियों का होगा घेराव : मनीष

बस किराया बढ़ाया तो सचिवालय और मंत्रियों का होगा घेराव : मनीष

Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बस किराया बढ़ाया तो सचिवालय और मंत्रियों का होगा घेराव : मनीष
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। युकां के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महंगाई को कम करने और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के नाम पर केंद्र में सत्ता में आई थी। लेकिन, बीते चार सालों से महंगाई कम होने के बजाय बढ़ी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य सामग्री और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

सरकारी एजेंसी को छोड़ केंद्र सरकार ने एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के मकसद से राफेल सौदा किया। भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मनीष ठाकुर ने कहा कि गत दिवस जयराम ठाकुर की सरकार ने प्रदेश में बस किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस निर्णय को प्रदेश की जनता के विरोध में बताया। उन्होंने मांग की है कि बस किराया बढ़ाने के बजाय केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम करे। साथ ही प्रदेश सरकार पेट्रोल व और डीजल पर वैट कम करे। अगर प्रदेश सरकार बस किराये में वृद्धि करती है तो बीते 24 अगस्त को किए गए विधानसभा घेराव के तर्ज पर प्रदेशभर में बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसमें सचिवालय के साथ-साथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों के आवास का घेराव भी किया जाएगा। मनीष ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार में बाबा रामदेव और समाजसेवी अन्ना हजारे महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आए दिन धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करते रहते थे। लेकिन, मोदी सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार के चरम सीमा पर पहुंचने के बावजूद दोनों चुप बैठे हैं, जिससे उनकी करनी और कथनी में फर्क नजर आता है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, प्रदेश सचिव मनोज शर्मा, हमीरपुर ब्लाक के प्रधान अंकुश पठानिया, नादौन के प्रधान मनिंद्र डिंपल कटोच, महेंद्र कपूर, भोरंज के राकेश कुमार गोल्डी, लोकसभा के महासचिव विशाल शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ कटोच, भोरंज के सचिव अंकुश सैणी, सोशल मीडिया प्रभारी रिंकू जरियाल, पंकज मिन्हास, अखिलेश चौधरी, अंकुश शर्मा, विकास लट्ठ, अभिषेक शर्मा, प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया और अधिवक्ता सुरेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed