{"_id":"5b8ac9e942c792462f5eb1d6","slug":"121535822313-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर भोरंज में बारिश से रिहायशी मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर भोरंज में बारिश से रिहायशी मकान जमींदोज
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भोरंज के अंतर्गत पड़ते लोअर भोरंज गांव में बारिश से एक रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। मकान गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे हैं। आटा चक्की सहित अन्य सामान मलबे में दबने से परिवार को दो लाख का नुकसान हुआ है। शुक्रवार शाम को कमल कुमार पुत्र रुलिया राम का रिहायशी मकान बारिश की भेंट चढ़ गया।
कमल कुमार ने कहा कि शुक्रवार रात्रि भारी बारिश में वह और उनकी पत्नी पिंकी देवी खाना खाकर सो गए लेकिन, रात करीब बारह बजे उन्हें मकान के हिलने जैसा प्रतीत हुआ। इसके बाद वह जैसे ही बाहर निकले, मकान ध्वस्त हो गया। इसकी आवाज सुनकर सभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे उस समय घर पर नहीं थे, अगर बच्चे घर पर होते तो बड़ा हादसा हो जाता। कमल ने कहा कि करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित परिवार सहित भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष जैमल ठाकुर, सुशील ठाकुर, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, विधि चंद, बलवंत सिंह आदि ने उपायुक्त से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए। इस संबंध में ग्राम पंचायत भोरंज के प्रधान गरीब दास ने कहा कि घटना की सूचना उन्हें मिली है। हलका पटवारी को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।