फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज तहसील का ऑनलाइन सिस्टम 13 दिन से बंद

भोरंज तहसील का ऑनलाइन सिस्टम 13 दिन से बंद

Fri, 24 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
भोरंज तहसील का ऑनलाइन सिस्टम 13 दिन से बंद
जाहू (हमीरपुर)। तहसील भोरंज के सर्वर में आई तकनीकी खराबी 13 दिन के बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। सर्वर में तकनीकी खराबी आने की वजह से 33 पंचायतों के लोगों के कार्य ठप पड़े हैं। भूमि के पर्चे लेने के लिए ग्रामीण लोकमित्र केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। वहीं पटवारी भी पर्चा बनाने से मना कर रहे हैं और लोगों को लोकमित्र केंद्रों से पर्चा लेने की बात करके अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बच्चे अपना हिमाचली प्रमाण पत्र, एससी, एसटी और अन्य सर्टिफिकेट बनाने के लिए पिछले 13 दिन से तहसील के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश की वजह से भोरंज तहसील का ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह से ठप हो गया है। बारिश में भोरंज तहसील के सर्वर में तकनीकी खराबी आने से करीब 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इससे जहां तहसील के कर्मचारी परेशान हैं, वहीं लोकमित्र केंद्रों में भूमि के पर्चे न निकलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में विजय कुमार, दिनेश कुमार, संत राम, कमलेश कुमार, ज्ञान चंद, खजाना राम, मुंशी राम, मुख्तयार सिंह, रतन चंद, कश्मीर सिंह, ईश्वर दास, किशन चंद, प्यार चंद आदि का कहना कि भूमि के पर्चे लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भोरंज के तहसीलदार अमर सिंह का कहना है कि तहसील का सर्वर खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। सर्वर ठीक करने का कार्य चला हुआ है। वहीं इस संबंध में उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने कहा कि भोरंज तहसील के सर्वर के खराब होने की शिकायत आई है। इसे शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed