फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब महिलाएं ऑनलाइन करवा सकती हैं यौन उत्पीड़न की शिकायत

अब महिलाएं ऑनलाइन करवा सकती हैं यौन उत्पीड़न की शिकायत

Fri, 03 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अब महिलाएं ऑनलाइन करवा सकती हैं यौन उत्पीड़न की शिकायत
हमीरपुर। सरकारी कार्यालयों अथवा निजी संगठनों, संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के साथ यदि कार्यस्थल पर किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न होता है तो वह सेक्सुअल हरासमेंट इलेक्ट्रॉनिक्स बाक्स पर ऑनलाइन अपनी शिकायत पंजीकृत करवा सकती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने और उत्पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन कंपलेंट मैनेजमेंट सिस्टम आरंभ किया है। जिसे सेक्सुअल हरासमेंट इलेक्ट्रॉनिक्स बॉक्स का नाम दिया गया है। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने कहा कि इस पद्धति के माध्यम से उत्पीड़ित महिला की ओर से ऑनलाइन पंजीकृत करवाई गई शिकायत स्वयं ही राज्य सरकार के पास चली जाएगी। इसके बाद जिसके अधिकार क्षेत्र से संबंधित यह शिकायत होगी, उस पर संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे में कार्यालयों और संस्थानों में यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगेेगा और महिलाओं को कार्य क्षेत्र में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed