फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कभी भी गिर सकती है वैष्णो देवी मंदिर के साथ लगती चट्टान

कभी भी गिर सकती है वैष्णो देवी मंदिर के साथ लगती चट्टान

Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर धंगोटा के पास एक बड़ी चट्टान कभी भी गिर सकती है। चट्टान में दरार आने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इससे मंदिर परिसर और मंदिर के साथ लगते रिहायशी क्षेत्र पर भी संकट मंडरा रहा है। यह वैष्णो देवी मंदिर काफी बड़ी पहाड़ी के बीच स्थित है। मंदिर के साथ बड़ी बड़ी चट्टानें हैं। इनमें से एक चट्टान अपनी जगह से हिल गई है। इस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चट्टान की तरफ वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में चट्टान के खिसकने का खतरा और भी बढ़ गया है। अगर भारी बारिश होती है तो यह चट्टान खिसक सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। चट्टान के अपनी जगह से हिल जाने के कारण श्रद्धालु मंदिर जाने से भी घबरा रहे हैं। धंगोटा पंचायत प्रधान रजनी बाला का कहना है कि वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित एक बड़ी चट्टान में दरार आने से मंदिर और इसके साथ लगते रिहायशी क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में एक प्रस्ताव डालकर पंचायत ने उपायुक्त हमीरपुर को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई है। अन्यथा कोई भारी क्षति हो सकती है। स्थानीय पंचायत और लोगों ने मांग की है कि पुरातत्व विभाग से मंदिर की पहाड़ियों का अध्ययन करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed