{"_id":"5af1bbf34f1c1b65098b8895","slug":"121525791731-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों में रोष; कहा पंचायत में नहीं फेंकने देंगे सुजानपुर की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों में रोष; कहा पंचायत में नहीं फेंकने देंगे सुजानपुर की गंदगी
Updated Tue, 08 May 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
डंपिंग साइट बनाने पर ग्रामीण भड़के, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर।
सुजानपुर की बीड़ बगेहड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में डंपिंग साइट के विरोध में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से पंचायत क्षेत्र में नप सुजानपुर और स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाई जा रही डंपिंग साइट के निर्माण को बंद करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सुजानपुर की गंदगी पंचायत क्षेत्र में फेंकने नहीं दी जाएगी। प्रशासन विकास कार्यों के लिए पंचायत को नजरअंदाज करता है और अगर कूड़ा फेंकने की बात आई तो पंचायत में डंपिंग साइट का निर्माण शुरू कर दिया। नप सुजानपुर को नप क्षेत्र का कूड़ा फेंकना आफत बन गया है। जहां नप ने पहले डंपिंग साइट बनाई थी वहां भी ग्रामीणों के विरोध के कारण उसे बंद कर दिया गया। अब नप ने बीड़ बगेहड़ा पंचायत में डंपिंग साइट के लिए भूमि चयनित की है। वहां साइट का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
चार दिन पहले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को आई जेसीबी और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वापस भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को उपमंडल प्रशासन ने डंपिंग साइट में कूड़ा फेंकना भी आरंभ कर दिया है। इसका विरोध किया, लेकिन ग्रामीणों को पुलिस का डर दिखाकर पीछे हटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बीड़ बगेहड़ा में डंपिंग साइट का निर्माण बंद नहीं होता है तो सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। उपायुक्त ने इस संबंध में ईओ नप सुजानपुर और एसडीएम सुजानपुर को कार्यालय में तलब किया है। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों को समस्या आ रही है तो डंपिंग साइट के कार्य को रुकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में संघर्ष समिति के प्रधान सुधीर मेहरा, उपप्रधान कृष्णी देवी, सचिव मदन लाल चंदेल, वैनी प्रसाद, जिप सदस्य बगेहड़ा वार्ड गौरां देवी, पंचायत प्रधान प्रधान रजनी देवी, महिला मोर्चा सुजानपुर की अध्यक्ष अंजना ठाकुर, वार्ड सदस्य अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, देश राज, अजय धीमान, देवी शरण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।