{"_id":"5aba753d4f1c1bec3f8b5459","slug":"121522169149-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक संघ ने किया बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक संघ ने किया बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय महाविद्यालय अध्यापक संघ (एचजीसीटीए) की हमीरपुर इकाई ने मंगलवार को बैठक कर बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध जताया है। बैठक की अध्यक्षता इकाई सचिव प्रो. अमरजीत अत्री ने की। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। प्रो. अत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति करने पर विचार किया जा रहा है।
संघ राज्य सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जब हर विभाग का निदेशक उसी विभाग के काडर का अधिकारी होता है, तो उच्च शिक्षा निदेशक प्रशासनिक अधिकारी क्यों। इन निर्णयों पर प्रस्ताव पारित कर एचजीसीटीए केंद्रीय कार्यकारिणी और उच्च शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल के माध्यम से भेजा गया। इस मौके पर प्रो. रीटा शर्मा, डॉ. जीसी राणा, प्रो. रविंद्र पाल, प्रो. उत्तम शर्मा, प्रो. नितिका, प्रो. अल्पना, डॉ. मंजू ठाकुर, डॉ. संगीता सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष सुनीता सैनी, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. सौरभ सूद, प्रो. सपना, प्रो. आशा, प्रो. मनोज आदि मौजूद रहे।