{"_id":"5ab685904f1c1bb9758b72a1","slug":"121521911184-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र बने डाइट के प्रिंसिपल, कौशल फिर बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र बने डाइट के प्रिंसिपल, कौशल फिर बाहर
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में राजेंद्र पाल की दोबारा नियुक्ति हो गई है। राजेंद्र पाल की यह नियुक्ति प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद पिछली तिथि से मान्य होगी। चूंकि प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने 13 मार्च को जारी ट्रांसफर ऑर्डर के तहत शिमला जिला के एक स्कूल से राजेंद्र पाल को हमीरपुर के गौना करोर स्थित डाईट में प्रिंसिपल के पद पर तैनात किया था।
वहीं डाईट के प्रिंसिपल पद पर तैनात जगदीश कौशल के ट्रांसफर ऑर्डर शिमला जिला के एक स्कूल में प्रिंसिपल के पद के लिए हुए। निदेशालय के आदेशों के बाद राजेंद्र पाल ने 14 मार्च को डाईट गौना करोर में ज्वाइन किया। जगदीश कौशल को प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल से स्टे मिल गया। जिसके चलते दो दिन तक सेवाएं देने के बाद राजेंद्र पाल को इस पद से हटना पड़ा। डाईट प्रिंसिपल पद से रिलीव होने के बाद राजेंद्र पाल प्रदेश उच्च न्यायालय चले गए। जहां से उन्हें स्टे ऑर्डर मिल गया। साथ ही कोर्ट ने शिक्षा विभाग को उन्हें पिछली तिथि 14 मार्च से ज्वाइनिंग देने के आदेश भी दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्रिब्यूनल के ऑर्डर की कॉपी भी मंगवाई है। 24 मार्च, शनिवार को राजेंद्र पाल ने डाईट में बतौर प्रिंसिपल ज्वाइन कर लिया है। जगदीश कौशल शनिवार को प्रदेश शिक्षा निदेशालय से जारी एक जांच के मामले में चौड़ू स्कूल चले गए जिसके चलते अब डाईट में प्रिंसिपल के पद को लेकर जिला में खूब चर्चा हो रही है। जिला हमीरपुर में सरकार के बदलने के बाद कई पदों पर इस तरह की खींचतान शुरू है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक हमीरपुर रवित चंद कटोच ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय से राजेंद्र पाल को स्टे मिलने की अभी तक उन्हें सूचना नहीं मिली है। उन्होंने माना कि डाईट के प्रिंसिपल रहे जगदीश कौशल एक जांच के सिलसिले में चौड़ू स्कूल में शनिवार को गए हुए हैं।