{"_id":"68336b7d4fbf6499da0e22c6","slug":"12-meritorious-students-who-came-in-state-level-merit-in-10th-and-12th-were-honoured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-156702-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दसवीं और बारहवीं में राज्य स्तरीय मेरिट में आने वाले 12 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दसवीं और बारहवीं में राज्य स्तरीय मेरिट में आने वाले 12 मेधावी सम्मानित
Mon, 26 May 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
भोरंज कला एवं खेल मंच की ओर से मेधावी छात्रों को किया सम्मानित। स्रोत : मंच
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों के लिए कला एवं खेल मंच भोरंज की ओर से बस्सी में सम्मान समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत अतिरिक्त सत्र न्यायधीश इंद्र राम रहे। उन्होंने कहा कि कला एवं खेल मंच सामाजिक उत्थान के सराहनीय कार्य कर रही है। इससे युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन मिल रहा है। वहीं, समाज को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान पान वाले मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लग्न से किया गया कार्य वरदान बनकर सफलता प्रदान करता है।
इस दौरान मेधावी छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, कला एवं खेल मंच के अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, राकेश कुमार, संदीप कतना, पवन डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय मेरिट में आने वाली अक्षरा, अंकुश शर्मा, ईशा, दीक्षा कुमारी, पलक शर्मा, जानवी, सिम्मी ठाकुर, प्रियांशा सडियाल को सम्मानित किया गया। वहीं, बारहवीं में वंशिका ठाकुर, सोनल, कृतिका शर्मा व शिवांश शर्मा को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र और 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।