{"_id":"60afab0d8ebc3edea103c4e8","slug":"1181-people-put-first-dose-of-vaccine-in-the-district-hamirpur-hp-news-sml3716507115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1181 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1181 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में वीरवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिले में 13 सत्रों के दौरान 1,181 लोगों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि टीकाकरण के लिए डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त टौणीदेवी स्वास्थ्य खंड के पीएचसी कोट और पीएचसी ऊहल, भोरंज खंड में पीएचसी बलोखर व पीएचसी भरेड़ी, बड़सर खंड में नागरिक अस्पताल बड़सर व पीएचसी बड़ाग्राम, नादौन खंड में पीएचसी चौरू व पीएचसी सेरा, सुजानपुर खंड में पीएचसी गुब्बर व एचएससी खेरी और गलोड़ खंड में सीएचसी गलोड़ एवं पीएचसी फाहल में सत्र आयोजित किए गए।
इस वर्ग के टीकाकरण के लिए अब आगामी 31 मई को 14 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इसके लिए पात्र लोगों को कोविन-19 पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के उपरांत निर्धारित तिथि को स्लॉट बुकिंग करनी होगी। उन्होंने इस आयु वर्ग के सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए ही स्लॉट बुक करवाएं।
उधर, टीकाकरण के दौरान युवाओं में उत्साह नजर आया और उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। वहीं, बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की भी सराहना की है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में टीका लगवाने पहुंचे प्रियंका, अदिति, जितिक, अंकित, दीक्षित ने वैक्सीनेशन की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार का तहेदिल से धन्यवाद किया और टीकाकरण केंद्रों में बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन और विभाग का भी आभार जताया।