Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी में दुकान, चमारड़ी में मकान राख

बिझड़ी में दुकान, चमारड़ी में मकान राख

Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी में दुकान, चमारड़ी में मकान राख
विज्ञापन

दमकल विभाग ने दोनों स्थानों पर आग पर पाया काबू
पीड़ित परिवारों को हजारों रुपये का हुआ नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी/हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी बाजार की एक दुकान में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग से दुकान के अंदर रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान राख हो गया। जबकि शेष सामान को स्थानीय दुकानदारों की मदद से बाहर निकालकर आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। हलका पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। दुकान में आग लगने के बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार बिझड़ी प्रेम सिंह भाटिया ने कहा कि हलका पटवारी सुरजीत कुमार को मौके पर भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार होने के बाद पीड़ित दुकानदार की हर संभव सहायता दी जाएगी।

उधर, हमीरपुर-नालटी रोड पर पड़ते चमारड़ी गांव में प्रवासी परिवार के किराये के कमरे में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में कमरे में रखा टीवी, बेड, अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, सुबह जिस समय कमरे में आग लगी तब प्रवासी मजदूरी के लिए गए हुए थे। स्थानीय व्यक्ति अशोक कुमार ने कमरे से आग की लपटें देख दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और साथ लगते दो मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया। आग की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया गया। परिवार को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed